Loading...

गर्गाचार्य टाइम्स की खबर से मचा हड़कंप, अपनी गर्दन फ़सती देख वीडिओें ने प्रधानो को दिया नोटिस

Gargachary Times 4 November 2025, 19:58 88 views
Mathura
गर्गाचार्य टाइम्स की खबर से मचा हड़कंप, अपनी गर्दन फ़सती देख वीडिओें ने प्रधानो को दिया नोटिस
मथुराः विगत दिनों गर्गाचार्य टाईम्स में फर्जी मनरेगा मस्ट्रोल भर कर पैसा निकालने की खबर प्रकाशित हुईं थी, ख़बर से अधिकारीयो में हड़कंम्प मच गया, लेकिन कुछ दिन बाद अधिकारियों की मिली भगत से फिर फर्जी मस्ट्रोल भरने लगे, रविवार को फरह ग्राम पंचायत धर्मपुरा में मैन रोड़ से राजो के खेत तक 77 मजदूरो द्वारा कार्य दिखाया गया, सूचना मिलने पर हमारे संवादाता द्वारा मौके पर जाकर देखा तो, मौके पर कोई कार्य नहीं हो रहा था। स्थानीय किसानो और धर्मपुरा निवासी किसान राजो ने बताया इस मार्ग पर कोई कार्य नही हुआ करीब एक साल पूर्व सफाई अवश्य हुई थी लेकिन आज कोई कार्य नही हुआ है, फर्जी कार्य होने की सूचना पर किसानों ने एतराज जताया और उच्चाधिकारी से शिकायत की बात कही तो खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने अपनी गर्दन बचाने को ओर अधिकारियों को गुमराह करने को आज दोपहर बाद ग्राम पंचायत अधिकारी ओर ग्राम प्रधान सहित रोजगार सेवक के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में अपनी गर्दन बचाने के लिए अपने कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए नोटिस में लिखा है कि गलत तरीके से मैन रोड़ से राजो के खेत तक मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा था, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हो रहा था। पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि 14 दिन से लगातार मस्टरोल भरी जा रही थी, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा था। ग्रामीणों ने भी शिकायत की थी कि मनरेगा का काम जारी है, लेकिन कागजों में ही हो रहा है। खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सचिव प्रधान और रोजगार सेवक पर कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि यह सभी फर्जी कार्य काफी दिन से चल रहा है तो अभी कार्यवाई क्यों नही हुई, या यह कहे की गर्गाचार्य टाइम्स द्वारा कियें गये करोडो के घोटाले के खुलाशे के बाद नोटिश देकर अपनी गर्दन बचाने का प्रयास किया जा रहा है !
Follow Samachar24