गोवर्धन का बिजली घर बना अवैध टेंपो स्टैंड, आए दिन लगता है जाम प्रशासन नहीं लेता संज्ञान
Gargachary Times
4 November 2025, 19:59
125 views
Mathura
कस्बा गोवर्धन में बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गोवर्धन का बिजली घर सालों से अवैध टेंपो स्टैंड बना हुआ है जहां पर ई रिक्शा और तीन पहिया वाले टेंपो यात्रियों को ढोने के लिए मनमाने तरीके से टेंपू खड़ा कर देते हैं जिससे स्थानीय और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो टेंपो को आढ़ा तिरछा खड़ा करके टेंपो मलिक सवारी की खोज में भाग जाते हैं और उनके पीछे वाहनों की लंबी कतारे लग जाती है यहां तक की एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं भी इनके कारण बाधित हो जाती हैं। अगर कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा पुलिस प्रशासन इस विषय में कोई संज्ञान नहीं लेता नजर नहीं आता। ना कभी कोई पुलिसकर्मी वहां से टेंपो को हटाने के लिए कोई प्रयास करते हुए नजर आते हैं । जब रोडवेज की बसें सवारी के लिए अंदर नहीं आ सकती तो फिर इन टेंपो को यहां खड़ा करने की इजाजत आख़िर कौन देता है यह एक गंभीर प्रश्न है। मीडिया में जब जाम की खबरें छपती है तब खाना पूर्ति के लिए कुछ घंटे के लिए बैरीकेड पर बाहरी वाहनों को रोक दिया जाता है लेकिन यह टेंपो तब भी इसी प्रकार यहां खड़े रहते हैं। कई बार स्थानीय लोग और श्रद्धालु इन टेंपो चालकों को समझाने का प्रयास करते हैं तो यह लड़ने पर आमादा हो जाते हैं यहां तक की कई टेंपो चालक तो अपने टेंपो में लड़ाई के लिए लाठी डंडे भी रखते हैं। मीडिया में कई बार इससे संबंधित खबरें छापने के बावजूद आज तक इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। देखना होगा कि क्या इसी तरह से गोवर्धन का बिजली घर अवैध टेंपो स्टैंड बना रहेगा या कस्बे वासियों को इस अवैध टेंपो स्टैंड और जाम की स्थिति से निजात मिल पाएगी।