Loading...

एसपीजी के आईजी लव कुमार ने गिरिराज जी के दर्शन करके लगाई पैदल परिक्रमा

Gargachary Times 4 November 2025, 19:59 304 views
Mathura
एसपीजी के आईजी लव कुमार ने गिरिराज जी के दर्शन करके लगाई पैदल परिक्रमा
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस और पूर्व में जनपद मथुरा के पुलिस कप्तान और आगरा मंडल के डीआईजी रहे लव कुमार आईपीएस आस्था का केंद्र गिरिराज धाम आये। वर्तमान में केंद्र सरकार के एसपीजी विभाग में तैनात आईजी लव कुमार आईपीएस ने दानघाटी मंदिर श्री गिरिराज जी के दर्शन करके सपीरवार पैदल परिक्रमा लगाई। केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभाग स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के आईजी लव कुमार अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम से आस्था का केंद्र श्री गिरिराज धाम गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर पर पूजा अर्चना सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक लाला पंडित जी ने कराई। पूजा अर्चना के बाद आईजी लव कुमार आईपीएस गिरिराज जी महाराज के सजाये गये फूल बंगला श्रंगार दर्शन को निहारते रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान ने आईजी लव कुमार जी को गिरिराज महाराज का महाप्रसाद भेंट किया। साथ ही भारत उपाध्याय एडवोकेट ने उनको प्रसादी चुनरी भेंट करके उनका भव्य स्वागत किया। श्री गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना के बाद सप्तकोसी गिरिराज महाराज की पैदल परिक्रमा करके मनौती मांगी। केंद्र सरकार के एसपीजी में तैनात आईजी लव कुमार आईपीएस ने बताया कि यह उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम है। गिरिराज की पूजा-अर्चना और दर्शन करके मन को परम शांति मिलती है। उनकी आस्था और श्रद्धा कृष्ण अवतारी भगवान श्री गिरिराज महाराज से जुड़ी हुई है। भगवान श्री गिरिराज महाराज हमारे आराध्य हैं। यहां आने से मन को अपार शांति मिलती है। श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान आस्था से ओतप्रोत नजर आए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर थाना गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी कस्बा इंचार्ज अनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। स्पेशल् प्रोटेक्शन् ग्रुप् एसपीजी संघ की एक विशेष सुरक्षा बल है। भारत के प्रधानमंत्री, उनका परिवार, तथा पूर्व प्रधानमंत्रीगण, पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा एसपीजी विभाग की होती है। एसपीजी देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बलों में से एक है।
Follow Samachar24