Loading...

गैंगस्टर प्रमोद कुमार की ₹34 लाख से अधिक संपत्ति कुर्क

Gargachary Times 5 November 2025, 19:34 356 views
Firozabad
गैंगस्टर प्रमोद कुमार की ₹34 लाख से अधिक संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों को विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम मय राजस्व टीम द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2025 धारा 2/3 गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 जनपद फिरोजाबाद से सम्बन्धित गैंगलीडर अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र शिवसिंह निवासी नगला बडा मिर्जा थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद की अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अचल सम्पत्ति मूल्य 34 लाख 25 हजार 72 रूपये (34,25,072 रूपये) की चल / अचल आज दिनांक 05-11-2025 को कुर्क कर की गयी जब्तीकरण की कार्यवाही । गैंगलीडर अभियुक्त प्रमोद कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट, दहेज हत्या, गाली गलौज, जान से मारने की नियत से हमला करने, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, चोरी, छिनैती करना जैसे अपराध कारित करता है । अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है । प्रमोद कुमार द्वारा गम्भीर अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित किया गया है ।
Follow Samachar24