Loading...

यातायात माह जागरुकता के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

Gargachary Times 5 November 2025, 19:35 125 views
Firozabad
यातायात माह जागरुकता के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम द्वारा  चलाया गया जागरुकता अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम द्वारा आज दिनांक 05-11-2025 को थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत सुहागनगर पर आम जनमानस को जागरुकता अभियान के दौरान यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई ।
Follow Samachar24