थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 15 बर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
Gargachary Times
5 November 2025, 20:06
155 views
Firozabad
शिकायत कर्ता द्वारा थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद पर अपने करीब 15 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताए अचानक कहीं चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी ।
आवेदक के पुत्र की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.11.25 को मात्र 05 घन्टे के अन्दर गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा फिरोजाबाद पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया ।