Loading...

यमुना फ्लड एरिया में ध्वस्तीकरण, सील के बाद भी बहुमंजिला इमारत बनकर तैयार

Gargachary Times 6 November 2025, 18:34 174 views
Mathura
यमुना फ्लड एरिया में ध्वस्तीकरण, सील के बाद भी बहुमंजिला इमारत बनकर तैयार
मथुरा जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम की मिलीभगत के चलते वृन्दावन के यमुना फ्लड एरिया में वर्तमान में अवैध निर्माण जोरों पर है और प्रशासन इन निर्माणों पर कार्यवाही के बजाय इनको संरक्षण देने में लगे है। यमुना फ्लड एरिया में हो रहे अवैध निर्माणों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलादकृष्ण शुक्ला ने बताया कि वृन्दावन के कालीदह मार्ग स्थित एक बहुमंजिला इमारत का अवैध निर्माण यमुना फ्लड एरिया में कर लिया गया हैं, जिसका कि ध्वस्तीकरण दो वर्ष पूर्व 27.09.2023 को हो चुका हैं, एसडीएम सदर राजकुमार भास्कर, प्राधिकरण के तत्कालीन सचिव राजेष कुमार, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह, अवर अभियंता एसडी पालीवाल के नेतृत्व में इस बहुमंजिला इमारत का ध्वस्तीकरण किया गया था, उस समय की गई ध्वस्तीकरण कार्यवाही में कुछ मामूली हिस्से को तोड़कर खानापूर्ति कर ली गई थीं, इमारत जैसी की तैसी छोड़ दिया गया। यह बहुमंजिला इमारत पीडब्लूडी के रिटायर्ड इंजीनियर की है। उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण कार्यवाही के बावजूद अवैध निर्माण चालू रहने पर काफी पत्राचार करने के बाद उक्त बहुमंजिला इमारत को कुछ माह पूर्व सील किया गया था, बावजूद इसके विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उक्त बहुमंजिला इमारत को यमुना फलड एरिया में तैयार करवा दिया गया हैं, वर्तमान में उक्त बहुमंजिला इमारत चालू हो गई हैं, यात्रियों के लिए रूम बुकिंग लेना प्रारम्भ हो गया हैं एवं शादियों की बुकिंग भी हो रही है। जबकि उक्त बहुमंजिला इमारत यमुना फ्लड एरिया में बनी हुई है। लेकिन जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम यमुना फलड एरिया में हो रहे अवैध निर्माणों पर कोई कार्यवाही करने से बच रहा है।
Follow Samachar24