Loading...

यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद एवं थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना शिकोहाबाद में चलाया गया जागरुकता अभियान

Gargachary Times 6 November 2025, 18:37 145 views
Firozabad
यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद एवं थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना शिकोहाबाद में चलाया गया जागरुकता अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद एवं थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06-11-2025 को एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिकोहाबाद थाना शिकोहाबाद पर छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ को महिला अपराध,साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित / जागरुक किया गया है । साथ ही फिरोजाबाद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे में वाहन न चलाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें ।
Follow Samachar24