Loading...

यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम द्वारा थाना रसूलपुर चलाया गया जागरुकता अभियान

Gargachary Times 6 November 2025, 18:38 150 views
Firozabad
यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम द्वारा थाना रसूलपुर चलाया गया जागरुकता अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम द्वारा आज दिनांक 06-11-2025 को ज्ञानेश्वरी देवी इंटर कॉलेज रसूलपुर थाना रसूलपुर एवं वंडर वर्ल्ड स्कूल स्टेशन रोड थाना दक्षिण पर छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ को जागरुकता अभियान के दौरान यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा छात्र/छात्राओं, अध्यापक बंधुओं एवं अन्य स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई ।
Follow Samachar24