Loading...

जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन मे देशी बार एवं कम्पोजिट दुकानो का निरीक्षण किया

Gargachary Times 6 November 2025, 18:53 126 views
Firozabad
जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन मे देशी बार एवं कम्पोजिट दुकानो का निरीक्षण किया
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय,फिरोजाबाद के निर्देशन में आज दिनाँक06/11/2025 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -5 फिरोजाबाद मय स्टाफ सहित क्षेत्र अंतर्गत देशी, बार एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने,पोस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
Follow Samachar24