Loading...

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में यातायात माह जागरुकता अभियान

Gargachary Times 6 November 2025, 18:53 188 views
Firozabad
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में यातायात माह जागरुकता अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों को गुलाब पुष्प भेंट कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरुक करने हेतु दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वाले, 03 सवारी लेकर चलने वाले व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ना चलने वाले एवं यातायात सम्बंधी अन्य नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों को आज दिनाँक 056-11-2025 को जैन मंदिर चौराहा पर क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात मय यातायात पुलिस टीम द्वारा गुलाब पुष्प देकर हेलमेट पहनकर चलने व अन्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया ।
Follow Samachar24