थाना टूण्डला पुलिस टीम एव सर्विलांस की सयुक्त कार्यवाही मे वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
6 November 2025, 18:59
322 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा मु0अ0सं0 95/2025 धारा 409/34 भादवि थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद में वांछित अभियुक्त रवि प्रकाश पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम टापा खुर्द कोटला रोड थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को आज दिनांक 06/11/2025 को अभियुक्त रवि प्रकाश उपरोक्त की उद्घोषणा धारा 82 सीआरपीसी की तामीला हेतु अभियुक्त के मस्कन जाते समय मुखबिर की सूचना पर जरौली कट एनएच 19 थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।