Loading...

केक मिक्सिंग पारंपरिक स्वाद और सुगंध का उत्सव

Gargachary Times 6 November 2025, 20:25 620 views
Agra
केक मिक्सिंग पारंपरिक स्वाद और सुगंध का उत्सव
आगरा। आगामी क्रिसमस पर्व की तैयारियों के तहत भावना क्लार्क्स इन होटल में पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभया भालेकर रहीं। इस अवसर पर होटल के शेफ, स्टाफ और अतिथियों ने मिलकर सूखे मेवों और सुगंधित पेयों को पारंपरिक तरीके से मिलाया। कार्यक्रम की शुरुआत में होटल के शेफ अजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ केक मिक्सिंग में प्रयुक्त विभिन्न सामग्रियों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में प्लम केक बनाने के लिए सूखे मेवे, चेरी, किशमिश, बादाम, काजू और हाई क्वालिटी वाइन का उपयोग किया जाता है। महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि यह परंपरा न सिर्फ स्वाद और सुगंध का उत्सव है, बल्कि लोगों को साथ लाकर खुशियाँ साझा करने का माध्यम भी है। मिक्सिंग के बाद यह सामग्री लगभग 15 दिन तक फेरमेंटेशन प्रक्रिया से गुजरेगी, जिसके बाद इसे विशेष क्रिसमस केक तैयार करने में इस्तेमाल किया जाएगा। यह स्वादिष्ट केक आने वाले क्रिसमस पर्व पर होटल के मेहमानों को परोसा जाएगा। होटल में ठहरे हुए मेहमानो ने भी इस केक मिक्सिंग सेरेमनी में शामिल होकर कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर अभय पाल सिंह, योगिंदर सिंह, गौरव जैन, कुलदीप कुमार, कुलदीप चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24