Loading...

20 पैकेट देशी शराब के साथ 1 पकडा

Gargachary Times 12 July 2025, 21:01 34 views
None
20 पैकेट देशी शराब के साथ 1 पकडा
मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 पैकेट देशी शराब नगीना मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। चैकिंग के दौरान हनुमान तिराहे से करीब 500 मीटर पहले सोनवीर उर्फ सोना पुत्र सुखराम निवासी पटलौनी थाना बलदेव जिला मथुरा को करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सोनवीर उर्फ सोना की जामा तलाशी पर दाहिने हाथ में पकड़े प्लास्टिक के थैले मे रखे नाजायज देशी शराब नगीना मार्का के 20 पैकेट बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव रंजना सचान ने बताया कि शराब बरामदगी के आधार पर थाना बलदेव मथुरा पर धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सोनवीर उर्फ सोना उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Follow Samachar24