Loading...

थाना एका पुलिस द्वारा वांछित 04 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 7 November 2025, 20:19 34 views
Firozabad
थाना एका पुलिस द्वारा वांछित 04 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 07.11.2025 को थाना एका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना एका पर पंजीकृत मु0अ0सं0 328/25 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/125/352/351(2) बीएनएस व धारा 7 सी0एल0ए0 में वांछित 04 अभियुक्तगणों 1.बबलू कुमार पुत्र सोबरन सिंह 2.अरविन्द पुत्र सोबरन सिंह 3.योगेन्द्र पुत्र श्री सोबरन सिंह समस्त को भदाना पुलिया थानाक्षेत्र एका से तथा 4. पवन पुत्र ग्याप्रसाद को ग्राम नंगला मोती थाना एका फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगणों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24