यातायात माह के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात मय टीम द्वारा थाना रामगढ़ में चलाया जागरुकता अभियान
Gargachary Times
7 November 2025, 20:19
29 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात मय टीम एवं थाना साइबर अपराध द्वारा आज दिनांक 07-11-2025 को थाना रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिलक में व्यापारी बंधुओं एवं आम जनमानस को जागरुकता अभियान के दौरान यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।