राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य
Gargachary Times
7 November 2025, 20:20
164 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही पुलिस लाइन एवं समस्त थानों पर सामूहिक रूप से देश के प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण देखा गया ।
वर्ष 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित, देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रगीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला यह अमर गीत युगों-युगों तक हम सभी को देशहित के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।
वंदे मातरम् एक गीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में अविरल बहने वाला वह भाव तथा उस अमर आत्मा का प्रतीक है, जो करोड़ों भारतीयों के हृदय में जोश, त्याग, समर्पण और देश प्रेम की ज्वाला प्रज्ज्वलित करता है। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।