Loading...

फिरोजाबाद जीआरपी को बड़ी सफलता, चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ महिला समेत 4 गिरफ्तार

Gargachary Times 7 November 2025, 20:22 104 views
Firozabad
फिरोजाबाद जीआरपी को बड़ी सफलता, चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़  महिला समेत 4 गिरफ्तार
जीआरपी पुलिस ने चलती ट्रेनों में यात्रियों से चोरी करने वाले सक्रिय गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक महिला भी शामिल है। यह गैंग माँ-बेटे सहित चार सदस्यों की टीम बनाकर ट्रेनों में चोरी की वारदातें अंजाम देता था। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर सीओ जीआरपी उदय प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी कई घटनाओं में वांछित थे और लंबे समय से यात्रियों को निशाना बना रहे थे। जीआरपी की इस कार्रवाई से यात्रियों में राहत की भावना है और पुलिस गैंग के अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुट गई है।
Follow Samachar24