पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कैंप कार्यालय में सुनी जन समस्याएं
Gargachary Times
27 July 2025, 21:27
38 views
Firozabad
जनपद के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने हेतु मा0 पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया, एक गार्जियन एवं नेतृत्व कर्ता के रूप में माननीय मंत्री जी ने नागरिकों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक न केवल सुना बल्कि इन समस्याओं में से कुछ का त्वरित समाधान भी किया, साथ ही कुछ समस्याओं का निराकरण करने का शीघ्र आश्वासन दिया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उन्होंने उन समस्याओं से संबंधित अधिकारियों से टेलिफोनिक वार्ता कर उन्हें शीघ्र दूर करने हेतु उन्हें निर्देशित किया।
माननीय मंत्री जी के समक्ष मुख्य रूप से कानून, भूमि अधिग्रहण, आवास, पेंशन जैसे अनेक समस्याएं उनके समक्ष आयीं अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए नागरिकों के चेहरों पर खुशी और उल्लास देखने को मिला जब उनकी समस्याओं का समाधान उन्हें त्वरित मिला।