Loading...

पराली जलाने से रोकने पर लेखपाल के साथ किसानों की मारपीट

Gargachary Times 7 November 2025, 20:24 136 views
Mathura
पराली जलाने से रोकने पर लेखपाल के साथ किसानों की मारपीट
बरसाना सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पराली जलाने वाले किसानों पर राजस्व टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते पिसावा गांव में पराली जलाने की सूचना पर लेखपाल कार्रवाई करने पहुंचे। पराली जलाते किसानों की जब लेखपाल ने वीडियो बनाई तो किसानों ने लेखपाल से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद मोबाइल से वीडियो डिलीट करने के बाद मोबाइल लौटा दिया। धान की फसल के बाद ज्यादातर किसान खेतों में पराली जला रहे है। जिसकी सूचना सेटेलाइट द्वारा राजस्व टीम को लग जाती है। रविवार को बरसाना के समीपवर्ती गांव पिसावा में पराली जलाने की सूचना लेखपाल सोनू को मिली। सूचना पर लेखपाल सोनू ने खेतों पर पराली जला रहे किसानों की अपने मोबाइल से वीडियो बनाई। जिसका विरोध किसानों ने किया। इस दौरान आपसी कहासुनी के चलते किसान पप्पू, सौरभ, रामवीर ने लेखपाल का मोबाइल छीनकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मोबाइल से पराली जलाने का वीडियो डिलीट करने के बाद लेखपाल को धमकी देते हुए मोबाइल लौटा दिया। पीड़ित लेखपाल ने आरोपित किसानों के खिलाफ थाना बरसाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा ने बताया कि लेखपाल के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Follow Samachar24