फिरोजाबाद में यातायात माह पर चला चेकिंग अभियान, एसपी सिटी के नेतृत्व में कई वाहनों के चालान
Gargachary Times
7 November 2025, 20:26
205 views
Firozabad
फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत शुक्रवार को एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में शहरभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि कुछ को मौके पर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट लगाकर व सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
पुलिस ने कहा कि यातायात माह के दौरान ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।