Loading...

फिरोजाबाद में कर्बला मस्जिद से उतारे गए दो लाउडस्पीकर, एसपी सिटी के निर्देशन में कार्रवाई

Gargachary Times 7 November 2025, 20:26 183 views
Firozabad
फिरोजाबाद में कर्बला मस्जिद से उतारे गए दो लाउडस्पीकर, एसपी सिटी के निर्देशन में कार्रवाई
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित कर्बला मस्जिद पर लगे दो लाउडस्पीकरों को पुलिस प्रशासन ने उतरवाया। यह कार्रवाई एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं होने के कारण शहर में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि जिन स्थानों पर तेज ध्वनि वाले यंत्र (लाउडस्पीकर आदि) लगे हुए हैं, उनकी आवाज को नियंत्रित किया जाएगा, और जो अनावश्यक रूप से लगाए गए हैं, उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आमजन को शांति का वातावरण मिल सके और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Follow Samachar24