Loading...

जिला अधिकारी रमेश रंजन ने 17 अनुपस्थित बीएलओ के एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

Gargachary Times 8 November 2025, 19:01 617 views
Firozabad
जिला अधिकारी रमेश रंजन ने 17 अनुपस्थित बीएलओ के एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रमेश रंजन ने फिरोजाबाद स्थित पालीवाल हॉल पहुंचकर वहां चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बी एल ओ और सुपरवाइजरो के प्रशिक्षण का जायजा लिया, इस दौरान जिलाधिकारी ने 17 अनुपस्थित बी एल ओ के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सुपरवाइजरों और बी एल ओ से एस आई आर प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में गलती अक्षम्य है, इसलिए सभी बी एल ओ एस आई आर की प्रक्रिया को भली-भांति समझ लें, लापरवाही की स्थिति में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान उन्होंने ए ई आर ओ हिरदेश कुमार को एस आई आर की प्रक्रिया में जानकारी न होने पर चार्ज सीट देने की बात कही, बी एल ओ कमला देवी के द्वारा बी एल ओ मैपिंग में केवल 5% कार्य किया गया जिसे जिलाधिकारी ने कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही माना और उनको ऊपर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए और साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि इनके साथ संबंद्ध सुपरवाइजर क्षेत्र में कैंप लगाकर बी एल ओ मैपिंग के कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें, इसी तरह बी एल ओ संजय कुमार, विनीत, दीपशिखा द्वारा भी एस आई आर प्रक्रिया के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों को सही उत्तर नहीं दिया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने उन सभी को एस आई आर की प्रक्रिया की जानकारी न होने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, बी एल ओ नाजमीन द्वारा इस संबंध में अच्छा कार्य किए जाने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही, इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनुराधा सिंह, अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी, उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Follow Samachar24