अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ध्वनि प्रदूषण के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई
Gargachary Times
8 November 2025, 19:01
189 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 के तहत जनपद फिरोजाबाद में प्रभावी कार्रवाई की गई । इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ मय पुलिस टीम द्वारा धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए गए । इसके अलावा, अन्य संवेदनशील स्थानों पर लाउडस्पीकर की ध्वनि तीव्रता को इस प्रकार नियंत्रित किया गया कि वह प्रतिष्ठान की सीमा से बाहर न जाए । यह कार्यवाही ध्वनि प्रदूषण को कम करने और कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई ।
यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे और नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके । फिरोजाबाद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें