Loading...

यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

Gargachary Times 8 November 2025, 19:02 158 views
Firozabad
यातायात माह जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08-11-2025 को थाना उत्तर परिसर में व्यापारी बंधुओं एवं आम जनमानस के बीच गोष्ठी कर यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया । जागरुकता अभियान के दौरान यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । फिरोजाबाद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे में वाहन न चलाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें ।
Follow Samachar24