थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त आकाश कुमार को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
8 November 2025, 19:03
344 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा थाना लाइनपार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 329/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र अरविन्द कुमार निवासी रामनगर पुलिस चौकी के पीछे वाली गली थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्य़वाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।