Loading...

जयपुर बरेली हाईवे भीषण सड़क हादसा बाइक सवार मैक्स पिकअप में घुसे

Gargachary Times 9 November 2025, 19:56 153 views
Mathura
जयपुर बरेली हाईवे भीषण सड़क हादसा बाइक सवार मैक्स पिकअप में घुसे
थाना राया क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर शाम जयपुर बरेली हाइवे पर एक भीषण हादसा हो गया।इस हादसे में दो सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये।हादसा जयपुर बरेली हाइवे पर गाँव नगला भीमा के समीप हुआ।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। जानकारी के मुताबिक जयपुर बरेली हाइवे पर मैक्स पिकअप सँख्या Up85u9739 राया से हाथरस की ओर जा रही थी।इसी बीच गाँव नगला भीमा के समीप मैक्स पिकअप का एक्सल टूट गया।जिससे चालक ने एक दम ब्रेक लगा दी।वहीँ पीछे चल रहे बाइक सवार मैक्स पिकअप में जा घुसे।हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये।और बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।घायलों की पहचान अमन शर्मा और यतीश शर्मा पुत्र अंकुर शर्मा निवासी भूतपुरा जनपद हाथरस के रूप में हुई।जिसमें घायल हुए अमन की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को भी देदी। परिजनों द्वारा बताया गया कि दोनों युवक सगे भाई हैं।जो मथुरा के जीएलए यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा कर रहे हैं।रविवार की छुट्टी होने पर घर वापस जा रहे थे। घटना को लेकर पुलिस ने मैक्स पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
Follow Samachar24