Loading...

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात और दिलाया न्याय का भरोसा

Gargachary Times 9 November 2025, 19:58 133 views
Mathura
जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात और दिलाया न्याय का भरोसा
गोवर्धन थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म प्रकरण को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी पीड़िता के गांव पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।तो वही उन्होंने कहा कि ऐसी घिनौनी वारदातों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की और पुलिस जांच में तेजी लाने की मांग की। गांव में इस घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Follow Samachar24