Loading...

थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा शादी कराने के बदले मोटी रकम वसूलने वाले संगठित गिरोह के 5 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 27 July 2025, 21:31 35 views
Firozabad
थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा शादी कराने के बदले मोटी रकम वसूलने वाले संगठित गिरोह के 5 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा थाना लाइनपार पर पंजीकृत मु0अ0सं0—178/2025 धारा 316(2)/351(2)/308(5)/3(5)/112/317(2) बीएनएस के नामित व प्रकाश में आये 05 अभियुक्तगण 1. अजय प्रकाश सविता 2. शाहरुख पुत्र रिजवान 3. अमर सिंह राठौर पुत्र नाथूराम राठौर 4. पूनम उर्फ रंजना पुत्री सनोज साहनी 5. रानी पुत्री पप्पू राउत को दिनाँक 27-07-2025 को नकटपुरा रेलवे अंडर पास बनी समाधी के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्य़वाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त शाहरुख पुत्र रिजवान निवासी अलीपुर थाना सराय जनपद एटा द्वारा बताया गया कि वह बिहार व झारखंड से लडकियाँ (दुल्हन) ले आने का कार्य करता है तथा फिरोजाबाद का अजय प्रकाश ग्राहक (लडका) मुहैया कराता है और अमर सिंह लडकियों को अपना रिस्तेदार बताकर रूकने की व्यवस्था करता है । रंजना व रानी दोनों दुल्हन बनकर शादी करती है तथा मौका मिलने पर जेवरात, रूपये पैसे आदि लेकर फरार हो जाती है । इस गिरोह द्वारा बताया गया है कि इनके द्वारा अब तक चित्तोडगढ ( राजस्थान), हरियाणा व उत्तर प्रदेश तथा अन्य प्रान्तों में इस तरह की घटना की जा चुकी है । उक्त लोग मिलकर एक संगठित गिरोह चलाकर जनता के भोले भाले लोगो की शादी कराकर शादी के बदले मोटी रकम वसूलते है एवं लोगो को ठगते हैं तथा इनके गिरोह की लडकिया अन्य प्रान्त बिहार व झारखंण्ड की होती है । जिनका एक मात्र उद्देश्य शादी करके लडका पक्ष से मोटी रकम वसूलकर आर्थिक लाभ कमाना होता है तथा शादी के बाद दुल्हन लडका पक्ष के घर से जेवरात व रूपये लेकर फरार हो जाती है ।
Follow Samachar24