Loading...

यातायात के संकेतों एवं सुरक्षात्मक पहलुओं के संबंध में किया गया जागरुक

Gargachary Times 9 November 2025, 20:02 141 views
Firozabad
यातायात के संकेतों एवं सुरक्षात्मक पहलुओं के संबंध में किया गया जागरुक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा आज दिनांक 09-11-2025 को थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत टोल प्लाजा पर वाहन चालकों एवं आम जनमानस को यातायात जागरुकता अभियान के दौरान यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना रोकने हेतु वाहनों पर रिफलेक्टर लगाये गये हैं । फिरोजाबाद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे में वाहन न चलाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें ।
Follow Samachar24