Loading...

शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 9 November 2025, 20:02 161 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वादिया द्वारा थाना शिकोहाबाद पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 10.06.2025 को वादिया के ट्राली बैग के अन्दर रखे उसके हैन्ड बैग से जेवरात व रूपये रास्ते में किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिये गये । जिसके सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0स0 380/202025 धारा 303(2) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में प्रकाश मे आये अभियुक्त अरविंद पुत्र गुरुदयाल उर्फ जितेन्द्र निवासी ततारपुर थाना फरीदपुर जिला बरेली को ग्राम ततारपुर थाना फरीदपुर जिला बरेली से दिनांक 08.11.25 को समय करीब 19.00 बजे गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Follow Samachar24