Loading...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग को लेकर खून से लिखा पत्र

Gargachary Times 9 November 2025, 20:03 120 views
Mathura
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग को लेकर खून से लिखा पत्र
बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग को लेकर खून से लिखा गया है एक पत्र… गोवर्धन -श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर यह मांग रखी है। वृंदावन के महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी के आश्रम में यह पूरा मामला सामने आया, जहाँ दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ही खून से पत्र लिखकर कहा कि — धीरेंद्र शास्त्री जी ने विश्वभर के सनातनियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। वो जाति-पाति, ऊँच-नीच से ऊपर उठकर, हर हिंदू को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया है कि धीरेंद्र शास्त्री जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए… उन्होंने जो कार्य किया है, वह सनातन धर्म के उत्थान और एकता के लिए अमूल्य है। फलाहारी महाराज का कहना है कि — धीरेंद्र शास्त्री जी हनुमान जी के परम भक्त हैं और उन्हें कई लोग हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं। उन्होंने कठिन यात्राएँ करके हिंदू समाज को जागरूक किया है, और हिंदू राष्ट्र की दिशा में एक नई सोच को जन्म दिया है
Follow Samachar24