थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त सुभाष उर्फ टिंकू को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
9 November 2025, 20:04
144 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में वारण्टी / वाँछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गए विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी वारण्टी / वांछित अभियुक्तगण, चैकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सुचना पर चौकी क्षेत्र देवखेडा नगला गंगाराम को जाने वाले रोड के किनारे बनी कोठरी के पास से एक अभियुक्त सुभाष उर्फ टिन्कू पुत्र रामदास निवासी कस्बा व थाना पचोखरा को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पचोखरा पर मु0अ0सं0 -209/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।