राया में युवा ब्राह्मण संगठन द्वारा दीपोत्सव एवं रंगोली उत्सव का भव्य आयोजन
Gargachary Times
10 November 2025, 17:47
289 views
Mathura
राया। युवा ब्राह्मण संगठन (रजि०) राया परिवार की ओर से कल श्री भगवान परशुराम जी के मंदिर परिसर में दीपोत्सव एवं रंगोली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा तथा आकर्षक रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मां काली का स्वरूप निभाने वाले आनंद शर्मा का संगठन की ओर से विशेष रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विशाल पाराशर ने की, जिन्होंने सभी उपस्थित विप्र बंधुओं का पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश कुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, तथा संगठन के पदाधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, अनीश रावत, कपिल उपमन्यु, हरिओम उपमन्यु, उमेश पाराशर, राहुल शर्मा, धीरज दीक्षित, रोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकता, संस्कृति संरक्षण और समाज सेवा के संकल्प के साथ दीप प्रज्वलित किए