आगरा रॉयल्स ने किया चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्जा
Gargachary Times
10 November 2025, 17:48
223 views
Agra
आगरा। जेबी स्पोर्ट्स हब संस्था की ओर से चल रही एसबीएसआर क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुक़ाबला बमरौली कटरा स्थित जे.बी. स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेला गया। आगरा रॉयल्स और आरबीएस क्रिकेट क्लब के बीच कांटे की टक्कर दिखी। फाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष पार्थ राणा ने किया। आगरा रॉयल्स टॉस जीतकर फाइनल मैच में बल्लेबाजी करने आये अनिल धाकरे 46 रन और मुकुल यादव के 40 रन की शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन बनाये। जिसमे आरबीएस क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में तेजेन्द्र सिंह ढिल्लन ने 5 व गणेश ने 2 विकेट लिए।
दूसरी पारी में 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस क्रिकेट क्लब 20 ओवर में 8 विकट खोकर 180 रन ही बना पायी। जिसमे तेजेन्द्र सिंह ढिल्लन ने 44 रन व मुकुल तिवारी के 30 रन का योगदान दिया। आगरा रॉयल्स की ओर से ऋतिक शर्मा और राहुल यादव ने 2-2 विकेट लिए।
आयोजन सचिव सत्येन्द्र सिंह राना ने बताया कि आगरा रॉयल्स विजेता ट्रॉफी 4 रन से अपने नाम की। विजेता टीम आगरा रॉयल्स को पार्थ राणा ने 51 हज़ार और उपविजेता टीम आरबीएस क्रिकेट क्लब को हरिभान सिंह राना ने 21 हज़ार पुरुष्कार राशि देकर सम्मानित किया। पुरुष्कार वितरण के दौरान में ऑफ़ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रितिक शर्मा, प्लेयर ऑफ़ द मैच गोपाल चाहर, बेस्ट फील्डर राहुल तोमर को सम्मानित किया गया। एम्पायरिंग संतोष राना व गजेंद्र ओझा ने की। स्कोरिंग राकेश कुमार व कॉमेंट्री जोइंटी चौधरी ने की।