Loading...

वृन्दावन में फुटपाथ पर मां के साथ सो रही लगभग एक वर्षीय बच्ची चोरी, 3 दिन चौकी और थाने के चक्कर लगाती रही मजबूर माँ

Gargachary Times 10 November 2025, 17:48 162 views
Mathura
वृन्दावन में फुटपाथ पर मां के साथ सो रही लगभग एक वर्षीय बच्ची चोरी, 3 दिन चौकी और थाने के चक्कर लगाती रही मजबूर माँ
वृन्दावन कोतवाली इलाके के रमणरेती चौकी क्षेत्र स्थित परिक्रमा मार्ग में फुटपाथ पर तीन बच्चों के साथ अस्थाई रूप से रह रही महिला की एक वर्षीय मासूम बच्ची चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कुछ दिन पूर्व ही महिला अपने पति से अनबन होने के बाद वृन्दावन आकर रह रही थी। महिला ने अपनी बच्ची चोरी होने की रिपोर्ट लिखाने के लिए मजबूर मां 3 दिन तक भटकती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के संज्ञान में आने के बाद दर्ज हो पाई रिपोर्ट। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई है। पिछले 6 माह में बच्चा चोरी की यह तीसरी घटना है। इस संबंध में बच्ची की मां गुड्डी देवी पत्नी बाबूलाल निवासी हाथरस ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पूर्व अपने पति से झगड़ा होने के बाद वृन्दावन आई हुई थी। जिसके बाद से वह रमणरेती चौकी के समीप बने फुटपाथ पर तिरपाल बिछाकर बच्चों के साथ रह रही थी। महिला बुधवार को शाम अपने तीन बच्चों के साथ लेटी हुई थी, कुछ देर बाद उन्हें एक वर्षीय बच्ची गुंजन नहीं मिली। जिसके बाद महिला ने वृन्दावन कोतवाली पहुंचकर अपनी बच्ची चोरी होने की सूचना वृन्दावन पुलिस को दी। लेकिन वहां से उसे रमन रेती चौकी भेज दिया गया। चौकी वालों ने पुनः कोतवाली भेज दिया। तीन दिन तक मजबूर मां चौकी से कोतवाली और कोतवाली से चौकी तक के चक्कर लगाती रही। जनता के साथ पुलिस का इस तरह का रवैया मानवता के पूर्णता विपरीत है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद आनन फानन में महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर मामले की जांच में जुट गई है। सी ओ सदर संदीप सिंह का कहना है कि बच्ची को खोजने के लिए तीन टीम लगाई गई है। बहुत ही जल्द बच्ची को खोज लिया जाएगा।
Follow Samachar24