Loading...

वृन्दावन के कलाकारों ने नृत्य नाटिका"कृष्णा" की दी मनोहारी प्रस्तुति

Gargachary Times 10 November 2025, 17:49 180 views
Mathura
वृन्दावन के कलाकारों ने नृत्य नाटिका"कृष्णा" की दी मनोहारी प्रस्तुति
वृन्दावन । ब्रजरज उत्सव 2025 के अंतिम दिवस समापन समारोह के अंतर्गत कल सांस्कृतिक संस्था बाँसुरी ब्रज धाम वृन्दावन के कलाकारों ने नृत्य नाटिका"कृष्णा" की मनोहारी प्रस्तुति दी। विनय गोस्वामी के संयोजन एवं चंद्रशेखर के निर्देशन में रेलवे ग्राउंड स्थित ब्रजरज उत्सव के विशाल पंडाल पर प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया । इस प्रस्तुति में एक घंटे में भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों को नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिसमें कंस का अत्याचार, श्रीकृष्ण का जन्म, गोकुल गमन,नंदोत्सव, पूतना वध,माखन चोरी लीला,कालियनाग,गिर्राज लीला,कंस वध,श्रृंगारिक नृत्य पक्ष,द्रौपदी चीर हरण,गीता उपदेश, कर्ण का वध,भीम एवं दुर्योधन का द्वंद,कृष्ण सुदामा,गांधारी संवाद,के द्वारा विभिन्न प्रसंगों को उजागर किया गया। नृत्य नाटिका में भाग लेने वाले कलाकारों में यथार्थ, देव कुमार,कार्ष्णि,मनोज राठोर, आकाश शर्मा, प्रमोद, सचिन, नकुल, तनुज, मोनिका, मानसी, गरिमा, पूनम, नैना, वैष्णवी, विनीता, प्राची, तनुज, दीपक, आयुष प्रमुख रूप से रहे । कार्यक्रम के पश्चात उ.प्र.ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सी.ई.ओ.सतीश चंद्र एवं आर.पी.सिंह यादव ने विनय गोस्वामी,चंद्रशेखर एवं समस्त कलाकारों को पटका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अनूप शर्मा, संजय शर्मा,देवेंद्र पाल,डॉ वर्तिका किशोर,राधा गोस्वामी, चन्द्र प्रकाश शर्मा,मांडवी राठौर आदि गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
Follow Samachar24