Loading...

गरीब कन्या की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ, निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Gargachary Times 10 November 2025, 21:34 120 views
Agra
गरीब कन्या की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ, निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
आगरा। समर्थवान सेवा समिति ने आगरा के शहीद नगर क्षेत्र की एक निर्धन कन्या की शादी में सहायता प्रदान कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। संस्था के पदाधिकारी स्वयं लगन से एक दिन पहले कन्या के घर पहुंचे और उपहार स्वरूप घर की जरुरत का सामान भेंट किया। संस्थापक अध्यक्ष पंडित मनीष शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है और जरूरतमंदों को भी सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलता है। संस्था के आपसे सहयोग से डबल बेड, सोफा, मेज, फ्रिज, ड्रेसिंग टेबल, पंखा, एलईडी टीवी, अलमारी आदि भेंट किया गया। बेटी की मां ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने ना केवल आर्थिक मदद दी, बल्कि जरूरत के अनुसार घरेलू उपयोगी सामान भी भेंट किया, जिससे कन्या के परिवार की जिम्मेदारी कुछ हद तक हल्की हो गयी। इस पुनीत कार्य में डॉ. आर.के. जग्गी, दीप बघेल, प्रवीण कोहली, विजय राय, आशीष जैन, अमन कोहली, माधव शर्मा, दिलीप शर्मा, राजकुमार सिंह, संदीप परमार, विष्णु पाराशर का विशेष सहयोग रहा।
Follow Samachar24