Loading...

आप्टा ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी

Gargachary Times 10 November 2025, 21:34 186 views
Agra
आप्टा ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी
आगरा। ऑल टीचर्स प्रोग्रेसिव एसोशिएसन (आप्टा) की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शाहगंज स्थित एक शिक्षण संस्थान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारम्भ मुख्य प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने दीप प्रवज्जलित कर किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के शिल्पकार है, उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक बन गए। उनके कार्यों से आज की पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन शक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। आप्टा संस्थापक व संयोजक डॉ सुनील उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ता, सत्यनिष्ठा और अनुशासन उनके व्यक्तित्व की पहचान थे। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। आज के युवाओं को पटेल की दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और त्याग से सीख लेनी चाहिए। संगोष्ठी में वक्ताओं ने पटेल के योगदान और उनके अदम्य साहस को याद किया। अंत में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महासचिव मुकेश मिरचंदानी, कोषाध्यक्ष वैभव बंसल, सचिव राजकुमार गुप्ता, डॉ. रोहित दीक्षित, उमेश टिन्ना, नितिन मित्तल, अनिल रजवानी, नीरज शर्मा, दयाल शरन, विनय गुप्ता, पवन धनवानी, समीर चतुर्वेदी, दीपक धनकनी, सुभाष झा आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24