जर्जर स्कूल वाहन और ओवरलोडिंग से रोजाना खतरे में बच्चों की जिंदगी, अभिभावक बोले – कब जागेगा प्रशासन?
Gargachary Times
10 November 2025, 21:35
590 views
Mathura
वृंदावन। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। स्कूल वैन और बसों की हालत इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन खचाखच भरे रहते हैं, बच्चे दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं।
अभिभावकों का कहना है कि कई बार उन्होंने स्कूल संचालक से इस बारे में शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। वैनों के टायर घिसे हुए हैं, सीटें टूटी पड़ी हैं, दरवाजे के लॉक भी ख़राब है जिससे बच्चो के गिरने का भी खतरा बना रहता है और गाड़ियों से धुआं निकलता रहता है। इसके बावजूद रोजाना ओवरलोडिंग जारी है।
एक अभिभावक ने बताया कि “हमने कई बार स्कूल प्रशासन से कहा कि बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो कभी भी हादसा हो सकता है।”
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वाहनों की तत्काल जांच कराई जाए और मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।