Loading...

विधायक बल्देव पूरन प्रकाश जी ने हरी झंडी दिखाकर किया सरदार@150यूनिटी मार्च पदयात्रा का शुभारंभ

Gargachary Times 10 November 2025, 21:35 128 views
Mathura
विधायक बल्देव पूरन प्रकाश जी ने हरी झंडी दिखाकर किया सरदार@150यूनिटी मार्च पदयात्रा का शुभारंभ
मथुरा:- सरदार@150यूनिटी मार्च के अंतर्गत विधान सभा स्तरीय पदयात्रा का आयोजन तहसील महावन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी ने प्रतिभाग किया। माननीय विधायक जी ने पदयात्रा को डाक बंगला बल्देव से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा बल्देव से चल कर 10 किमी की दूरी तय कर गांव बरौली में सम्पन्न हुई। बरौली में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, जिलाध्यक्ष श्री निर्भय पाण्डेय जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा देश की एकता के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। माननीय विधायक जी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाया जा रहा है। वल्लभ भाई पटेल जी ने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक अखंड राष्ट्र का रूप दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन इस सत्य का प्रतीक था कि जब विचार, उद्देश्य और कार्य एक हो जाते है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। इस पदयात्रा में विभिन्न स्कूलों के 1200 छात्र छात्राओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया। विशाल पदयात्रा का नेतृत्व माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी के द्वारा किया गया। पद यात्रा में एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, स्काउट आदि के कैडेट शामिल रहे। पद यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गांवों में ग्रामीण लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ पदयात्रा का स्वागत किया। पद यात्रा में श्री मुरारी लाल अग्रवाल चेयरमैन नगर पंचायत बल्देव का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार, कार्यक्रम समन्वयक श्री रामवीर शर्मा, श्री श्यामबाबू सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय के विभिन्न अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Follow Samachar24