Loading...

जिलाअधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार कर में 15 वें वित्त आयोग समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

Gargachary Times 10 November 2025, 21:37 108 views
Firozabad
जिलाअधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार कर में 15 वें वित्त आयोग समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में 15वें वित्त आयोग की टाइड एवं अनटाइड ग्रांट एवं दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क में प्राप्त एवं अवशेष धनराशि से कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में 15वें वित्त आयोग के टाइट ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में अवशेष धनराशि से प्रस्तावित नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के कार्यों की सर्वप्रथम समीक्षा की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने वार्ड संख्या तीन में शिवाजी इंग्लिश क्लासेस से राधे आई केयर सेंटर तक के 170 मीटर लंबे और 1 मीटर चौड़े आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण के कार्य को स्वीकृति दी, जिसकी कुल अनुमानित लागत 37 लाख 14 हज़ार 747 थी, इसी तरह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत जिलाधिकारी के समक्ष टाइड ग्रांट से 12 कार्य प्रस्तावित किए गए, जिससे जिलाधिकारी ने 6 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जबकि 6 कार्यों को स्वीकृति प्रदान नहीं की, जबकि एक कार्य ट्रैक्टर माउंटेड लोडर की आपूर्ति हेतु पुनः टेंडर प्रक्रिया को चेक करने की बात कही, इसी तरह पेयजल आपूर्ति हेतु मरम्मत कार्यों में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों की आपूर्ति को जिलाधिकारी ने वार्ड -वार प्रस्ताव भेजने के बारे में कार्यों की स्वीकृति नहीं प्रदान की, जबकि पेयजल आपूर्ति के अंतर्गत नगर पालिका शिकोहाबाद के सीमातर्गत 11 स्थानो पर नए हेड पंपों के अधिष्ठापन कार्य को समरसेबल पंप सेट के कार्य को और 5 हजार लीटर स्टील के पानी के टैंकर की खरीद हेतु स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पालिका परिषद सिरसागंज द्वारा 15वे वित्त आयोग की टाइट ग्रांट से अपशिष्ट जल प्रबंधन के अंतर्गत एक कार्य वार्ड नंबर 9 से 8.22 लाख की लागत से आरसीसी कवर्ड स्लैब नाले के निर्माण के कार्य को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पंचायत जसराना द्वारा 15वें वित्त आयोग की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से जल निकासी हेतु दो कार्य प्रस्तावित किए गए, जिसमें जिलाधिकारी ने एक कार्य नगर पंचायत जसराना में 11 लाख 99 हज़ार की लागत से बाल्मीकि शमशान घाट से तालाब की तरफ आरसीसी नाले के निर्माण के कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पंचायत एका द्वारा 15वें वित्त आयोग की टाइट ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत पांच कार्य प्रस्तावित किए गए, जिसमें जिलाधिकारी ने दो कार्य को स्वीकृति प्रदान की, जिसमें वार्ड नंबर 4 में 12 लाख 47000 की लागत से आरसीसी निर्माण के कार्य जबकि वार्ड संख्या 10 उमेदपुर में 2 लाख 91 हज़ार 800 की लागत से 2000 लीटर टी टी एस पी की स्थापना के कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनटाइट ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से 3.44 लाख की लागत से वार्ड संख्या 01 में नाली एवं सीसी सड़क के निर्माण के कार्य को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की। इसी तरह नगर पंचायत जसराना द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनटाइट ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि में कुल 37 लाख 95 हजार की लागत से तीन कार्य प्रस्तावित किए गए, यह तीनों कार्य सीसी एवं सड़क नाली निर्माण से संबंधित थे जिन्हें जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पंचायत एका द्वारा 15 वें वित्त आयोग की अनटाइट ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस में प्राप्त धनराशि से 15.20 लाख की लागत से दो कार्य प्रस्तावित किए गए, जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की, यह भी कार्य सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य से संबंधित थे, इसी तरह नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क की प्रथम एवं द्वितीय किस्त प्राप्त धनराशि से 3.58 लाख की लागत से एक कार्य प्रस्तावित किया गया, जो वार्ड संख्या चार में नाली एवं सीसी सड़क निर्माण से संबंधित था, जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की, परंतु नगर पंचायत जसराना द्वारा दो प्रतिशत स्टांप शुल्क में प्राप्त धनराशि से एक कार्य जो नगर पंचायत जसराना में घिरोर रोड से अरविंद के मकान तक 10 लाख 25 हज़ार की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य से संबंधित था, जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान नहीं की, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसका एस्टीमेट पुनः बनाकर लाये, तभी कार्य को स्वीकृति प्रदान की जाएगी, जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कार्य कराये जाएं वह समस्त कार्य गुणवत्ता युक्त हो, यह सभी कार्य जनता के हित से संबंधित है, इसलिए इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, इस दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा और चेयरमैन शिकोहाबाद, सिरसागंज आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे
Follow Samachar24