Loading...

अपर पुलिस अधीक्षक नगर /ग्रामीण के कुशल नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण तहत प्रभावी कार्यवाही की गई

Gargachary Times 10 November 2025, 21:42 96 views
Firozabad
अपर पुलिस अधीक्षक नगर /ग्रामीण के कुशल नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण तहत प्रभावी कार्यवाही की गई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 के तहत जनपद फिरोजाबाद में प्रभावी कार्रवाई की गई । इस अभियान के तहत आज दिनांक 10-11-2025 को धार्मिक स्थलों से अधिकतम ध्वनि तीव्रता के दृष्टिगत जनपद फिरोजाबाद में पुलिस टीम द्वारा थाना उत्तर-01, थाना दक्षिण-18, थाना रसूलपुर-09, थाना रामगढ़-09, थाना नारखी-02, थाना मटसैना-01, थाना टूण्डला-03, थाना लाइनपार-02, थाना शिकोहाबाद-05, थाना एका-03, थाना सिरसागंज-03, थाना फरिहा-01 जनपद से कुल-57 लाउडस्पीकरों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 के अंतर्गत लाउडस्पीकर हटवाए गए । इसके अलावा, अन्य संवेदनशील स्थानों पर लाउडस्पीकर की ध्वनि तीव्रता को इस प्रकार नियंत्रित किया गया कि वह प्रतिष्ठान की सीमा से बाहर न जाए । यह कार्यवाही ध्वनि प्रदूषण को कम करने और कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई । यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे और नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके । फिरोजाबाद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें ।
Follow Samachar24