जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी व सुपरवाइजरों के साथ विशेष प्रगाढ प्रक्रिया के सम्बंध मे बैठक का किया आयोजन
Gargachary Times
11 November 2025, 22:11
807 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र, उपजिलाधिकारी गजेंद्र, डीसीएनआरएलएम, अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी के साथ-साथ सभी ए0ई0आर0ओ0 व सुपरवाइजरों के साथ विशेष निर्वाचन प्रगाढ़ प्रक्रिया के संबंध में सदर तहसील के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों के अधीन कार्यरत बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की, सर्वप्रथम उन्होंने सुपरवाइजर मंजू के अधीन कार्यरत कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए पाया कि उनके द्वारा कार्य की प्रगति न्यून है, इस पर जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर मंजू का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए, इसी तरह सुपरवाइजर गार्गी सिंह, उर्मिला देवी, मयंक कुमार जैन को इनके अधीन कार्यरत बीएलओ द्वारा न्यून कार्य करने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए,
इसी तरह बीएलओ आशा सक्सैना और आशीष कुमार द्वारा गणना प्रपत्र वितरण में अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए के निर्देश दिए, सुपरवाइजर उमेश राठौर के अधीन कार्यरत बीएलओ प्रमिला देवी द्वारा गणना प्रपत्र में उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी ने उनके ऊपर कार्यवाही करने और उन्हें नौकरी से निकालने के निर्देश दिए, तथा सुपरवाइजर उमेश राठौर के भी निलंबन की बात कही, इसी तरह सुपरवाइजर पवन यादव के अधीन कार्यरत तीन बीएलओ की प्रगति खराब पाई जाने पर पवन यादव को चार्ज शीट व वेतन काटे जाने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर देकर कहा की गणना प्रपत्र में जिस भी बीएलओ की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पाई जाएगी, उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा और आगे कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।
इसी तरह ए0ई0आर0ओ0 ओमप्रकाश अकेला द्वारा गणना प्रपत्र में केवल 30 प्रतिशत प्रगति की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने अत्यंत नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको चार्जशीट देने के निर्देश दिए, साथ ही जिलाधिकारी ने जोऱ देकर कहा कि कल तक शत् प्रतिशत गणना प्रपत्र अवश्य वितरित हो जाए।