जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन बैश्य के साथ राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया
Gargachary Times
11 November 2025, 22:12
256 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास दाऊदयाल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया, यह छात्रावास 50 बैड वाला है, जिसमें कुल 41 छात्राएं, आवासित हैं यहां पर जिलाधिकारी ने लगे हुए सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया, उन्होंने निर्देशित किया कि कैमरे सदैव क्रियाशील रहें, जिससे यहां आवासित छात्राओं की सुरक्षा को कोई खतरा न हो, उन्होंने यहां पर लगे अग्निशमन यंत्रों को भी देखा, साथ ही साथ इस बात की जानकारी ली, कि उन्हें भोजन इत्यादि सही समय से मिल रहा है, या नहीं, साथ ही साथ मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता कैसी है, जिलाधिकारी ने इस हेतु वहां उपस्थित एक छात्रा से वार्ता भी की, छात्रा ने बताया कि यहां पर भोजन की गुणवत्ता अच्छी है और समय से भी मिलता है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया की छात्राओं को देखने के लिए एक चिकित्सक की तैनाती की जाए, साथ ही साथ जिलाधिकारी ने यहां रखे एंट्री रजिस्टर को देखा, इसके बाद जिलाधिकारी सुहाग नगर चौराहे से सुभाष चौक जैन मंदिर तक शहरी मार्ग पर 02 लाइन सड़क ऊपरगामी सेतु को निरीक्षण करने गए, जहां उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि यह सार्वजनिक मार्ग है, इसलिए इसका निर्माण ससमय होना चाहिए, इसके लिए मजदूरों की संख्याओं को बढ़ाएं और इस कार्य को सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाए, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में कोई परेशानी न हो, इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नृर्पेंद्र, नगर मजिस्ट्रेट आदि अधिकारी उपस्थित रहें।