जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन बैश्य के साथ प्राथमिक विद्यालय रसीदपुर कनैटा का किया निरीक्षण
Gargachary Times
11 November 2025, 22:12
173 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ प्राथमिक विद्यालय रसीदपुर कनैटा का निरीक्षण किया, उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान बच्चों के पठन-पाठन की स्थितियों को देखा, साथ ही कुछ बच्चों से इंग्लिश और हिंदी की रीडिंग कराकर उनके पठन की स्थितियों को भी परखा, जिलाधिकारी ने इस निरीक्षण के दौरान उनके गणित समझने की क्षमताओं को भी परखा जिसमें अधिकांश बच्चे निपुण पाए गए, परंतु अधिकांश बच्चे इंग्लिश की किताबों का पाठन नहीं कर पा रहे थे, जिस पर जिलाधिकारी ने क्लास टीचर के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि क्लास 5 के बच्चों के पास उतनी क्षमता होनी चाहिए, कि वह अपनी पाठ्य पुस्तकों का पाठन कर सकें, जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां पर कुल पांच शिक्षक हैं, जिसमें चार अध्यापिकाऐं व एक शिक्षामित्र है।
जिलाधिकारी को बताया गया की क्लास पांच में कुल 18 बच्चे हैं, जिसमें 15 बच्चे उपस्थित हैं, जबकि तीन अनुपस्थत हैं, जिलाधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया, कि बच्चों को अध्ययन् के साथ बोलने और बैठने का सही सलीका भी सिखाना जरूरी है, जिससे बच्चे आने वाले समय में इस प्रतिस्पर्धी युग में आगे बढ़ सके, जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि हर क्लास के बच्चों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्थाएं हो, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों में आपसी प्रतिस्पर्धा का विकास हो सके, इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।