Loading...

वृक्षारोपण कर दिया पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का सन्देश

Gargachary Times 27 July 2025, 21:35 34 views
Agra
वृक्षारोपण कर दिया पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का सन्देश
लायंस क्लब आगरा फ्रेंड्स महान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ताज पूर्वी गेट स्थित गोकलचन्द गुलाबचन्द की बगीची पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने वृक्षारोपण कर की। अध्यक्ष अतुल बंसल ने बताया कि बरसात के मौसम में सभी लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए, वृक्षारोपण से हमारा वातावरण सबसे सुंदर और शुद्ध रहता है। हरियाली तीज पर पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, हरियाली और शुद्ध हवा पाओ का सन्देश दिया। सचिव योगेश अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। शहर में विकास के नाम पर जितने वृक्ष काटे गए हैं, उससे चौगुना वृक्ष लगाए जाने चाहिए। हर व्यक्ति को अपने घर-आंगन में वृक्ष लगाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का सेवानिवृत रेन्जर व कवि दिनेश पांडेय ने काव्य पाठ कर सन्देश दिया। धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल और अनिल अग्रवाल ने दिया। संचालन राजेश जैन ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुनील सिंघल, बीएम. तापड़िया, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, राजीव अग्रवाल, उत्कर्ष सिंघल, डेजी जैन, उमा, आस्था, रेखा, सुरभि, सरिता, रेनू, बबली, संगीता, सपना आदि मौजूद रही।
Follow Samachar24