Loading...

रसूलपुर क्षेत्र में चलाया गया जागरुकता अभियान

Gargachary Times 11 November 2025, 22:14 145 views
Firozabad
रसूलपुर क्षेत्र में चलाया गया जागरुकता अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम द्वारा आज दिनांक 11-11-2025 को थाना थाना रसूलपुर क्षेत्रान्तर्गत श्री माताप्रसाद कलावती शिक्षण संस्थान एवं थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत श्री पी0डी0 जैन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ को जागरुकता अभियान के दौरान आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने, यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा छात्र/छात्राओं, अध्यापक बंधुओं एवं अन्य स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई ।
Follow Samachar24