यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले वाहनो पर कड़ी कार्यवाही
Gargachary Times
11 November 2025, 22:14
236 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर 2025 अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 11-11-2025 को यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की गई । इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया, गलत नम्बर प्लेट एवं जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्यवाही की गई एवं अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा 05 वाहन सीज किए गए । कुल 1185 चालान की कार्रवाई की गई ।
साथ ही यातायात पुलिस टीम द्वारा नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के संबंध में पेट्रोल पम्प कर्मियों व वाहन चालकों को जागरुक किया गया ।