Loading...

सनातन हिन्दू पद यात्रा पहुंची ब्रज मे पहुंचने पर बाबूलाल महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने फूल वर्षा कर किया स्वागत

Gargachary Times 12 November 2025, 21:18 13 views
Mathura
सनातन हिन्दू पद यात्रा पहुंची ब्रज मे पहुंचने पर बाबूलाल महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने फूल वर्षा कर किया स्वागत
बागेश्वर धाम श्री धीरेन्द्र शस्त्री जी द्वारा निकाली जा रही सनातन धर्म पद यात्रा ने आज ब्रज मेँ प्रवेश किया जहाँ ब्रज पहुंचने पर श्री बाबूलाल महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने जय श्री राम के नारों के साथ पूज्य श्री बागेश्वर धाम के पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री का फूल वर्षा कर स्वागत किया. लाखों यात्रियों के साथ यात्रा बंचारी दाऊदादा के मंदिर पर पहुंची जहाँ ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया मंच पर धीरेन्द्र सास्त्री का श्रीबाबूलाल महाविद्याल के डायरेक्ट नंदकिशोर एडवोकेट श्री मकसूदन जी महाराज ब्रह्माचारी आदि केशव दास जी महाराज ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री जी ने जनता से अपील की वह उनका साथ दें ताकि सम्पूर्ण भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये वहीं उन्होंने अपने सम्बोधन मेँ कहा की अगर हिन्दू अभी नहीं जागा तो उनकी आने वाली पीढ़ी उनको धिक्कारेगी. उन्होंने कहा की जहाँ हिन्दू आबादी कम होती जा रही है वहाँ एक दूसरा समुदाय आये दिन हिन्दू बेटियों के साथ गलत कृत्य कर रहे है आये दिन वहाँ से हिन्दू लोग पलायन कर रहे है. उन्होंने कहा की हाल ही मेँ दिल्ली मेँ जो बम विस्फोट हुआ है वह निदनीय है साथ ही घटना पर कड़ी पत्रक्रिया करते हुये कहा की अभी तो यह बडी बडी जगह पर धमाके करते हैं आगे जम उनकी तादाद बढ़ेगी तो वो हर गली मेँ धमाके करेंगे इस लिये आज हर हिन्दू को जागना होगा साथ ही उन्होंने यमुना को स्वच्छ ब्रज को मीट मदिरा से मुक्ति दिलाने वृंदावन को उसका पुराना स्वरूप दिलाने के लिये भी ब्रज की जनता से सहयोग माँगा. इस अवसर पर पवन सुत दास जी श्याम सुंदर दास जी महाराज कालेज के प्रधानाचार्य लीवीश कुलश्रेष्ठ धीरज कौशिक मोनू चौधरी पूजा चौधरी पवन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे
Follow Samachar24